राज्य

Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया. इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं. धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करेंगी. ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं.

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रसन्नता व्यक्त की. इस अवसर पर दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एएसपी उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनता उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button