राज्य

Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है.

मुख्यमंत्री ने भूपतवाला हरिद्वार में पाइप लाइन बिछाने के लिए 4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए 1 करोड़, जनपद अल्मोड़ा की ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए 27.02 लाख तथा किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरूऊ में डा. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं तालाब के सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए 25.00 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है.

मुख्यमंत्री द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए कुल ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 75.00 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के लिए 9.43 करोड़ के सापेक्ष ₹5.00 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रपति आशियाना के बागवानी के लिए एसटीपी उपचारित जल की आपूर्ति के लिए 2.81 करोड़, विधानसभा क्षेत्र मसूरी की अपर सौंधोवाली रिवर घाटी पेयजल योजना के लिए 4.24 करोड़ के साथ ही देहरादून नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने, प्रमुख चौराहों के सुधार आधुनिकीकरण आदि के लिए 33.45 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है.

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत के तहत जनपद पिथौरागढ़ के 78 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र पुनर्वासित-विस्थापित किए जाने के लिए 3.81 करोड़, वन्य जीवों द्वारा मानव मृत्यु, पशु क्षति, फसल क्षति तथा मकान क्षति के प्रकरणों के भुगतान के लिए विगत वर्षों के अवशेष देनदारियों हेतु 20 करोड़ और वर्तमान में उक्त प्रकरणों हेतु आकस्मिक रूप से प्राप्त होने वाली मांग के दृष्टिगत 10 करोड़ अर्थात कुल 30 करोड़ की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत करने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अर्न्तगत विश्व बैंक सहायतित परियोजना यू-प्रियेपर के लिए 75 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम जोगीढेर नगला में 06 किमी हॉट मिक्स रोड के निर्माण कार्य के लिए 6.02 करोड़, विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मुख्य रोड से खकरा क्रोकोडाईल ट्रेल तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 3.45 करोड़ के साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर खटीमा में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड में उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मौजूदा कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग लाउंज सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के जिला न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे संयोजित-स्थापित कराने के लिए 1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाबार्ड के अर्न्तगत, सहसपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना के लिए 21 करोड़ एवं हुकुमतपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना के लिए 19 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मटौली में छात्र-छात्राओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम के निर्माण हेतु 99.44 लाख, माँ पूर्णागिरी धाम के सेमागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 19.68 लाख के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में नगर पालिका गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत मां हाट कालिका मंदिर मार्ग एवं सभी वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापित किए जाने संबंधी कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में पीएमजीएसवाई से हस्तान्तरित पपरसैली में बल्टा मोटर को शहीद स्व. भूपाल सिंह, उप निरीक्षक, कीर्ति चक्र मोटर मार्ग रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button