राज्य

स्कूटी को टक्कर मार तलवार-खुखरी से दी जान से मारने की धमकी।

रास्ता रोककर तीन युवकों पर हमला, सोने की चेन और मोबाइल छीनने का भी आरोप।

ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास तीन युवकों पर कथित रूप से हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कार सवार युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया और तलवार, खुखरी तथा चाकू दिखाकर आतंकित किया।

तहरीर के अनुसार, स्कूटी गिरने के बाद आरोपियों ने तीनों युवकों के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने सोने की चेन और मोबाइल फोन भी छीन लिए। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि उनकी पुलिस-प्रशासन और नेताओं तक पहुंच है, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, छीने गए सामान की बरामदगी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button