राज्य

Uttarakhand News: न्यूज़ीलैंड-इंडोनेशिया के नेताओं को उत्तराखंडी उपहार, PM ने बढ़ाया उत्तराखंड की संस्कृति का मान,दुनिया में गूंजी देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, धामी ने जताया आभार….

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक मंच पर उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला और सनातन परंपरा को नई पहचान दिलाई है।

देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत का बढ़ाया सम्मान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी तथा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को ऐपण शैली में भगवान शिव की दिव्य कलाकृति भेंट कर देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान बढ़ाया है।

उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण

उन्होंने कहा कि यह हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल रहा है और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना लगातार मजबूत हो रही है।

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन, जिन्होंने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री Christopher Luxon को उत्तराखण्ड की पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी तथा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto को ऐपण शैली में भगवान शिव की दिव्य कलाकृति भेंट स्वरूप प्रदान कर देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोक कला और सनातन परंपरा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button