राज्य

Uttarakhand News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण को बताया अखंड भारत की मजबूत नींव….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत की नींव रखी. उन्होंने कहा कि देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरकार पटेल के कार्यों को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button